गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कविनगर क्षेत्र में स्कूटी व बाइक पर जा रहे भाईयों व उनकी भाभी पर कार सवारों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने स्कूटी और बाइक के आगे कार रोकर रास्ता बंद कर दिया। फिर गाली गलौज और मारपीट की। इस मामले में हिमांशु ने आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।गोविंदपुरम स्थित विष्णु एन्क्लेव में रहने वाले हिमांशु ने शिकायत देकर बताया है कि 24 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह अपने दो भाई लखन यादव, रीतिक व भाभी शीतल के साथ अपने गांव हरसांव में हुई शादी से लौट रहे थे। जैसे ही भाईयों के घर गरिमा गार्डन गंगापुरम पहुंचने वाले थे। तभी तभी रास्ते में बिना नंबर प्लेट की एक अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी व बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। इसका विरोध करने पर गाड़ी में मौजूद गरिमा गार्डन गं...