रांची, मई 31 -- इटकी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के चौली स्कूल के निकट रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूटी और टोटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग चोटिल हो गए। हादसे में टोटो पलट गया, जबकि स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में टोटो में सवार कई यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद रांची-गुमला मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पलटे टोटो को सीधा किया गया और मार्ग को सुचारु कराया गया। घटना के बाद स्कूटी सवार दंपती और टोटो चालक के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। बाद में स्कूटी सवार दंपती और टोटो में सवार यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...