बिजनौर, फरवरी 11 -- रेहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर बुधवार की शाम दहलावाला बस स्टैंड पर स्कूटी और टेंपू की भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसपुर (उत्तराखंड) निवासी सुभाषचंद्र की पुत्री दीया चौहान (पूजा) बुधवार शाम बादीगढ़ क्षेत्र से बुआ ममता देवी पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला कोतवाली अफजलगढ़ के साथ घर आसपुर लौट रही थी। इस दौरान दहलावाला बस स्टैंड तिराहे पर स्कूटी और टेंपू की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दीया व ममता देवी घायल हो गई। घायलों को रेहड़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोनो वाहनो की भिड़ंत में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.