स्कूटी और टाटा पिकअप की भिड़ंत, तीन घायल
बिजनौर, मार्च 28 -- रेहड़। रेहड़ क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर दहलावाला बस स्टैंड पर शनिवार की अपराह्न स्कूटी और टाटा पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमे स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टाटा पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गांव अंगदपुर निवासी साबिर हुसैन पुत्र अली हुसैन शनिवार की अपराह्न अपनी पत्नी मुन्नी खातून व रिश्तेदार कुमारी सरीना के साथ स्कूटी से गाँव मेघपुर (अफजलगढ़) से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थें। दहलावाला बस स्टैंड पहुंचते ही उसी दिशा से आ रही एक टाटा पिकअप ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों स्कूटी सवार हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल मुन्नी खातून (60 वर्ष) की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.