फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- नवाबगंज। मंझना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह गंगवार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी स्कूटी से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिरमौरा बांगर पुलिया के पास पहुँचे, उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रिफ्लेक्टर पोल से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इस बीच सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने घायल वीरेंद्र सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.