नैनीताल, अप्रैल 18 -- नैनीताल। दिल्ली के पर्यटक जीशान अपनी मित्र देवयानी के साथ नैनीताल में घूमने आए थे। शनिवार को बारापत्थर क्षेत्र के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहत की बात यह रही कि स्कूटी एक पेड़ से टकराकर बीच में ही रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में देवयानी के सिर पर चोट आई। पुलिस कांस्टेबल मनोज जोशी ने दोनों को खाई से बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायल महिला को छुट्टी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...