नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारत के सबसे बड़े दोपहिया बाजारों में से एक महाराष्ट्र से बड़ी खबर आई है। मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India -HMSI) ने घोषणा की है कि उसकी पॉपुलर स्कूटर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने महाराष्ट्र में 50 लाख (5 मिलियन) यूनिट की कुल बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि पिछले 25 सालों में हासिल हुई है, जो ग्राहकों के भरोसे और ब्रांड की मजबूत पकड़ को दिखाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र Rs.75,433 रुपये है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र Rs.3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्चमहाराष्ट्र में क्यों खास है एक्टिवा ? कंपनी के मुताबिक, पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर और नवी मुंबई जैसे बड़े शहरों ने इस उपलब्धि में अहम...