चंदौली, जनवरी 2 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के नगर स्थित एक स्कूटर हाउस शो रूम को गुरुवार की रात बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया। चारों ने शो रूम के पीछे शटर के उपर खाली जगह से अंदर घुसकर काउंटर में रखे लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर के दुकान में घुसने की पूरी घटना कैद हो गई। शो रूम के संचालक ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना से नगरवासियों में भय व्याप्त है। नगर के संजय नगर वार्ड में स्कूटर हाउस नाम से बजाज बाइक की बहुत पुरानी शोरूम और वर्कशॉप संचालित हैं। इसमें गुरूवार की रात चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने शो रूम के पिछले हिस्से का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे चोरों ने शटर के उ...