उज्जैन, फरवरी 28 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्यार में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए स्कूटर चलाकर करीब 370 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन पहुंचा और वहां उसके घर पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस दौरान उसने प्रेमिका की दीदी और जीजा को कमरे में बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की उससे बात नहीं कर रही थी और वह उससे एकबार बात करने की जिद कर रहा था। लड़की के ना मानने पर उसने यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान बैतूल जिले के सारणी में रहने वाले निखिल आहके के रूप में हुई है।बंगाली कॉलोनी में हुई घटना यह घटना शनिवार शाम को उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में हुई। निखिल का य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.