स्कूटर सवार महिला शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
सीवान, जून 22 -- नौतन। यूपी से स्कूटर से शराब की तस्करी कर रही महिला को स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम में वाहन जांच के दौरान पकड़ लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि शनिवार को सीताराम चौक रहीमपुर मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान स्कूटर पर सवार एक महिला यूपी के तरफ से आ रही थी। जिसे जांच के लिए रोककर तलाशी लेने के दौरान 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली निवासी अनिता देवी है। जिसे गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.