स्कूटर की डिक्की से नेपाली रुपये बरामद, एक धराया
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- सोनबरसा। भारत से नेपाल की ओर स्कूटर से ले जाई जा रही भारी मात्रा में नेपाली करेंसी को सर्लाही पुलिस ने जब्त किया है। ब्रह्मपुरी गांवपालिका-2 स्थित राजदेवी मंदिर के पास पुलिस ने जांच के दौरान स्कूटर से 51 लाख 34 हजार नेपाली रुपये बरामद किए। रकम के संबंध में संतोषजनक स्रोत नहीं मिलने पर पुलिस ने स्कूटर सवार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस कार्यालय मलंगवा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को भारत से सर्लाही के बरहथवा की ओर स्कूटर से हुंडी कारोबार की रकम लाए जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर सर्लाही से खटाई गई पुलिस टीम ने राजदेवी मंदिर के पास स्कूटर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटर पर सवार व्यक्ति के पास मौजूद काले झोले में छिपाकर रखी गई नेपाली करेंसी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.