आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाईवे स्थित भुईंयाडीह के पास स्कूटी ने स्कूटर को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे स्कूटर सवार मिर्जाडीह निवासी बुजुर्ग व्यक्ति नीरज महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली ने घायल बुजुर्ग की चिलगू स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग भुईंयाडीह स्थित एक कंपनी का कर्मी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.