स्कीम में मोटे ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी
हरदोई, मई 13 -- हरियावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र में निवेश पर अधिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लखीमपुर खीरी, बदायूं जनपद के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियावां थाना क्षेत्र में एमपीएल मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए लोगों को निवेश पर ज्यादा ब्याज और मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को एक-दो महीने तक ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया। इसके बाद निवेशकों को ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के कागजलोग निवासी पुष्पेंद्र मौर्य, नीलम रानी मौर्य, सत्यप्रकाश मौर्य तथा लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी जयप्रकाश मौर्य के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.