बदायूं, अप्रैल 10 -- महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शासन द्वारा नामित उन्नति फाउंडेशन के माध्यम से होने वाला यह सत्र पूरी तरह निःशुल्क है। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, बीए चतुर्थ व सष्टम सेमेस्टर व एमए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर- हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र के सभी छात्र-छात्राओं की इसमें भागीदारी अनिवार्य है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य की व्यावहारिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। सभी संबंधित छात्र समय पर उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...