स्किल के लिए एआई जरूरी, पर निर्भरता सही नहीं एआई से बच्चों की बौद्धिक क्षमता और कौशल का विकास संभव
लातेहार, सितम्बर 10 -- लातेहार,संवाददाता। डिजिटल युग में पढ़ाई से लेकर हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) तेजी से उभर रहा है। ऐसे में नई तकनीक के प्रति स्कूलों में शिक्षकों एवं छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाना जरूरी है। एआई जैसी नई तकनीक से बच्चों के जुड़ने से उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, एआई पर अत्यधिक निर्भरता बच्चों की रचनात्मकता, संवेदनशीलता और स्वयं सोचने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। एआई शिक्षा, संसाधन, विकास और रोजगार के नए अवसरों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि बच्चे एआई और आधुनिक तकनीक का उपयोग अपनी क्षमता एवं कौशल को विकसित करने के लिए करें, लेकिन इसके अत्यधिक आदी न बनें। ये बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.