लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। वहीं आगामी नॉर्थ रीजनल स्किल कंप्टीशन की तैयारी के लिए बुधवार व गुरुवार को विशेष बूट कैंप भी आयोजित किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए उन्हें अच्छा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इंडिया स्किल कंप्टीशन में युवा बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए उन्हें अच्छे ढंग से तैयारी कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.