सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। होली का त्यौहार खत्म होने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में स्किन रोग से संबंधित मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को ओपीडी में हाथ व चेहरे पर मिक्स रंगों के लगने के बाद शुरू हुई दिक्कतों के मामले परामर्श के लिए पहुंचे। जिसमें चेहरे पर कलर लगने से चकत्ता व दाना निकलने का मामला सामने आया। चिकित्सक ने समस्या सुनने के बाद बचाव की सलाह दी। स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सिंह बताते हैं कि होली का पर्व खत्म हो गया है। स्किन पर कलर लगने से समस्याएं बढ़नी लाजिमी है। इस तरह के मामले ओपीडी में आना शुरू हो गया है। गुरुवार को कलर लगने से खड़ी हुई समस्या से पीड़ित मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें कई लोगों को चकत्ता पड़ने, चेहरे पर छोटे-छोटे दाना निकलने का मामला सामाने आया है। इस तरह की दिक्कतें कलर में तमाम तरह के केमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.