नई दिल्ली, अगस्त 21 -- चेहरे पर कुछ भी घरेलू नुस्खा ट्राई करने से डरती हैं। आपको लगता है कि कहीं दाग-धब्बे या ब्लेमिशेज ना हो जाएं तो इन 3 देसी नुस्खों पर पूरी तरह से भरोसा कर सकती हैं। वैसे तो ये तीनों ही नुस्खे दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और महिलाएं इसे काफी ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन आजकल के टाइम में जब अलग-अलग तरह फेस पैक और स्क्रब मार्केट में आसानी से मिलते हैं, जो चेहरे पर ग्लो लाने का दावा करते हैं तो इन घरेलू नुस्खों पर लड़कियां भरोसा नहीं करती। लेकिन ये 3 होममेड फेस पैक डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रूव हैं। डॉक्टर गारेकर ने इन्हें स्किन के लिए अच्छा बताया है और ये पूरी तरह से साइंस अप्रूव भी हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो 3 देसी नुस्खे जो आपकी स्किन पर भी ग्लो ला सकते हैं।गुलाबजल और ग्लिसरीन ग्लिसरीन, गुलाबजल और उसमे कुछ बूंद नींबू...