पीलीभीत, अगस्त 3 -- पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से आर्य कन्या इंटर कालेज में विश्व स्कार्फ दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को स्कार्फ दिवस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुक्त गाइड/प्रधानाचार्य सुमन देवी ने किया। जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय ने स्कार्फ का महत्त्व बताते हुए कहा कि स्काउट गाइड जीवन में स्कार्फ एक पहचान के साथ-साथ प्रथमिक चिकित्सा मे कार्य आता है। गाइड कैप्टन गुंजन पांडेय ने स्कार्फ दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्राओं ने मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...