बक्सर, मार्च 20 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने केसठ बस स्टैंड के पास छापेमारी कर एक स्कार्पियो से 293 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते धंधेबाज वाहन छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो 293 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब की खेप स्कार्पियो से केसठ में आ रही है। सूचना पर टीम बना तत्काल छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को देख स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने वाहन का जब पीछा किया तो चालक सहित धंधेबाज वाहन छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस वाहन मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिं...