स्कार्पियो से 24 कार्टन बीयर जब्त, तस्कर फरार
अररिया, जून 6 -- अररिया,निज संवाददाता शराब तस्करी पर रोक के लिए पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी है। बावजूद, शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में अररिया आरएस थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात तस्करी केे लिए ले जाये जा रहे एक स्कार्पियो से बीयर की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि वाहन छोड़ तस्कर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अररिया आरएस पुलिस संध्या गस्ती के दौरान एक बंगाल नंबर की स्कॉर्पियो को अररिया आरएस मोड के समीप रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक तेज गति से वाहन को लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो का पीछा किया। स्कॉर्पियो चालक तेज गति से भागते हुए वाहन को नर्सिंग कॉलेज से आगे सड़क किनारे एक खेत में वाहन छोड़कर चालक व तस्कर फरार हो गया था।पुलिस की टीम ने स्कार्पियो डब्ल्यूबी 20 यू 7524 को जब्त कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.