सहरसा, फरवरी 12 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोंदराम के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध दवा तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खगड़िया की ओर से एक चार पहिया वाहन में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लाई जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान माली चौक की ओर से उजले रंग की बीआर 19 बी 4169 नंबर की स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी रोककर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान सहरसा के सिमरहा यादव टोला निवासी मो हसीम के रूप में हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.