स्कार्पियो से बिहार भेजी जा रही 98 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्कार्पियो से पड़ोसी प्रांत बिहार भेजी जा रही 98 पेटी अंग्रेजी शराब बार्डर इलाके में चेकिंग के दौरान श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। दोनों सिवान जनपद के रहने वाले हैं। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।श्रीरामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रात को गश्त पर थे। अचानक बंकुल मोड़ के पास से शराब लदी स्कार्पियो के निकलने की सूचना उन्हें मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही स्कार्पियो सवार भागने का प्रयास किए, जिसके बाद पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- बोलेरो से बिहार भेजी जा रही 35 पेटी देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस टीम ने जब स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.