देवरिया, मई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन राय के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो से बिहार भेजी जा रही 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। जल्द ही तस्कर के गिरफ्तार कर लेने का पुलिस का दावा है।शुक्रवार की भोर में श्रीरामपुर थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। अचानक सूचना मिली कि स्कार्पियो सवार तस्कर शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम टोला अहिबरन राय के समीप पहुंच गई और चेकिंग करने लगी। अचानक एक स्कार्पियो आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से वाहन बढ़ा दिया। आगे ले जाकर वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी ली...