बलिया, अप्रैल 20 -- सुखपुरा (बलिया)। तेज रफ्तार कार ने रविवार की रात एक के बाद एक दो ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों ई-रिक्शा पर सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी को पीएचसी बेरुआरबारी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुखपुरा-बांसडीह मार्ग पर बेरुआरबारी के पास स्कार्पियो की टक्कर से दो ई-रिक्शा पलट गये। इस घटना में एक ई-रिक्शा पर सामान लादकर जा रहे शेरवा निवासी 50 वर्षीय रामसागर यादव तथा दूसरी ई-रिक्शा पर सवार सुखपुरा निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी, 36 वर्षीय माया, 13 वर्षीय अनुराग और 17 वर्षीय विशाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रामसागर समेत दो को जिला ...