प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। गायत्री नगर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जो चौंकाने वाली तो है ही, सावधान करने वाली भी है। यहां एक व्यक्ति की कार चोर स्कार्पियो से टोचन कर चुरा ले गए। कार मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।शिव चौराहा गायत्री नगर निवासी अभिषेक तिवारी की तहरीर के मुताबिक उनकी मारुति जेन कार घर से कुछ दूर खड़ी थी। चोरों ने किसी समय चोरी कर लिया। जानकारी होने पर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो रात में एक सफेद स्कॉर्पियो, कार को टोचन कर ले जाती दिखी। स्कार्पियो पर पंकज मौर्या नाम का स्टीकर लगा था। अभिषेक तिवारी ने अपनी तहरीर में सामने स्थित एक मकान में रहने वाले कुछ अज्ञात किरायेदारों पर भी संदेह जताया है। बताया गया कि पहले दिन में कार को क्रेन ...