बिहारशरीफ, मई 13 -- सिलाव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुई बाजार में बुधवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा, सड़क किनारे खड़े स्कॉर्पियो से टकरा गया। हादसे में रिक्शा का चालक हैदरगंज-कड़ाह निवासी खलील व सवारी साजिद जख्मी हो गये। कई अन्य लोगों को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्कॉर्पियो के मालिक धर्मवीर प्रसाद का कहना है कि उनकी गाड़ी का पिछला भाग क्षतिग्रस्ह हो गया है। लाखों का नुकसान है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं दी गयी है। जांच करवायी जाएगी। (सिलाव से दीपक कुमार) यह भी पढ़ें- रहुई में स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...