फरीदाबाद, जून 14 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत नया गांव में बारात से लौट रहे स्कार्पियो कार सवार बारातियों पर लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी स्कार्पियो कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत 10-12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हथीन के बाबूपुर गांव के रहने वाले अब्दुल वहीद ने बताया कि 12 जून को वह अपने भाई शराफत अली और अन्य रिश्तेदारों के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर अपने भतीजे जहीर की शादी में गांव अटेरना आए थे।शाम करीब पौने चार बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो नया गांव में श्री राम वाटिका के पास पलवल की तरफ से एक कैम्पर और दो अन्य गाड़ियां आईं। आरोप...