स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चालक से छीनी आम लदी पिकअप
बक्सर, जुलाई 4 -- जांच चौकियां गांव के समीप फोरलेन पर शुक्रवार की रात घटी घटना पिकअप से आम उतारकर बादमाशों ने चालक को वाहन सौंपा कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। पटना-बक्सर फोरलेन पर चौकियां गांव के समीप शुक्रवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आम लदी एक पिकअप को कब्जे में लेकर उसपर लदा माल लूट लिया।
घटना का विवरण आम लदी पिकअप बलिया (यूपी) से हाजीपुर जा रही थी। बताया जाता है कि बदमाशों ने चालक को सड़क किनारे उतार दिया और उसपर लदे आम को उतारने के बाद पिकअप चालक को सौंपकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीड़ित चालक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुट गई।
पुलिस कार्रवाई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया से आम लदी एक पिकअप हाजीपुर जा रही थी। वह जैसे ही चौकियां गांव के समीप पहुंची, तभी स्कार्पियो सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.