कौशाम्बी, फरवरी 13 -- सरायअकिल के जयंतीपुर गांव के समीप 13 जनवरी को स्कार्पियो सवार पर बाइक सवार ने तमंचे से फायर किया था। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी, लेकिन हमलावर चिह्नित नहीं हो सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक माह बाद केस दर्ज किया है। म्योहर निवासी आकाश मिश्रा 13 जनवरी को प्रयागराज के झलवा अपनी स्कार्पियो से गया था। रात करीब आठ बजे वह वापस लौट रहा था। जयंतीपुर गांव के समीप एक बाइक सवार ने स्कार्पियो को ओवरटेक किया। बराबर में जैसे ही गाड़ी आई, बाइक सवार ने कमर में खोंसा तमंचा निकाला और फायर कर दिया। आकाश ने गाड़ी रोक कर किसी तरह अपनी जान बचाई। दो फायर करके बाइक सवार भाग निकला। पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही थी। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.