हाजीपुर, मई 16 -- जंदाहा समस्तीपुर एनएच 322 मार्ग में महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर प्रसाद चौक के पास बीते शुक्रवार की शाम एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष महिसौर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो सवार 6 अवैध मादक पदार्थ तस्कर को ब्राउन शुगर एवं हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआ संजीव कुमार द्वारा बताया गया है कि वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु लगातार सघन वाहन जांच अभियान एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बीते शुक्रवार की शाम महिसौर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अवैध मादक पदार्थ तस्कर मादक पदार्थ लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो सवार छह हीरोइन तस्कर हीरोइन के साथ गिरफ्ता...