स्कार्पियो व स्कूटी पर लदी 1100 बोतल शराब जब्त
मोतिहारी, अगस्त 2 -- कुंडवा चैनपुर, निसं। एसएसबी बीसवीं वाहिनी गुआबाड़ी बीओपी पर तैनात जवानों ने शनिवार को सीमा क्षेत्र के दो जगहों से भारी मात्रा में गाड़ी पर ले जा रहे शराब को जब्त किया है। हालांकि सीमा नजदीक होने का फायदा उठाकर दोनों तस्कर फरार हो गये। जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक राजीव चन्द्र देव ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे के करीब नेपाल की ओर से एक स्कूटी आती दिखी। रूकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी छोड़ नेपाल की ओर भाग निकला। जांच करने पर स्कूटी से 180 बोतल शराब बरामद हुई। कमांडर के निर्देश पर विशेष नाका लगाकर जवानों को सतर्क रहने को कहा गया। रात्रि बारह बजे के करीब एक स्कार्पियो नेपाल की ओर से आती दिखी। परन्तु वाहन अनियंत्रित होकर महंगुआ गांव में एक घर के दीवार से टकरा गयी। जांच करने पर गाड़ी से 930 बोतल शराब की बोतलें मिलीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.