गया, अप्रैल 25 -- डोभी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दादपुर नहर वाली सड़क स्थित गैस गोदाम के समीप वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से 93 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डुमचुंआ गांव निवासी ओसवाल कुमार और नावाडीह-खपिया निवासी रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो वाहन से विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.