बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- स्कार्पियो में आग लगाई, धू-धूकर जल गयी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बदमाशों ने एक फूस के बने गैराज में रखी स्कार्पियों में आग लगा दी। स्कार्पियो धू - धूकर जल गयी। घटना बाउघाट थाना के महमदपुर गांव की है। विमल महतो की स्कार्पियो थी। घटना की सूचना पाकर वाउघाट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार पहुंचे और मामले की छानबीन की है। दारोगा ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि विमल महतो पंजाब में मजदूरी करते हैं और पुत्र भाड़े पर वाहन चलाता है। शुक्रवार को वाहन को गैराज में लगाया था। देर रात को किसी ने वाहन में आग लगा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...