बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। स्कार्पियो बेचने के नाम दो लाख बीस हजार रुपये के फ्राड का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थानाक्षेत्र के कृष्णा भगौती निवासी आकाश सोनी ने छावनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें स्कार्पियो गाड़ी देने की बात कही और इसके लिए दो लाख बीस हजार रुपये छलपूर्वक ले भी लिया। पैसा लेने के बाद गाड़ी नहीं दी। न ही अब पैसा लौटा रहे हैं। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित बादल कुमार, तिलकराम वर्मा और दीपक कुमार निवासी चौकड़ी थाना छावनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई शोभा यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...