गोंडा, सितम्बर 27 -- छपिया, संवाददाता। स्कार्पियो से दो दिन के नवजात का इलाज कराने जा परिवार हादसे का शिकार हो गया। मसकनवा - मनकापुर हाइवे पर पेंड भरभराकर स्कार्पियो पर गिर पड़ा। इस हादसे में गाड़ी में सवार नवजात की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवजात की मां, दादा - दादी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों घायलों को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। शनिवार की रात तूफानी बारिश के बीच शेखपुर दीननगर निवासी विभाकर ओझा अपने दो दिन के बेटे, पत्नी और मां के साथ अपने घर से इलाज के लिए गोंडा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल मसकनवा - मनकापुर हाईवे पर गडरही और भुजैनियाभार जंगल के पहले आज़ाद नगर तिरहे के पास जैसे ही पहुंचे आम का प...