गंगापार, फरवरी 3 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से दुकान आ रहे युवक की बाइक सामने से आ रही स्कार्पियो के बीच टक्कर होने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार की हालत नाज़ुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद रमजान कपडा धुलने और प्रेस करने का काम करता है। मंगलवार को मोहम्मद फारूक दोपहर में बाइक से डाकखाना स्थित अपने प्रेस की दुकान पर आ रहा था। गुलकाईपुर गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मोहम्मद फारूक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को थाने में खड़ी करा कर जख्मी फारूक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

हिंदी ...