पूर्णिया, अप्रैल 17 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के सब्दलपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर वार्ड संख्या चार स्थित मालगोदाम के समीप गुरुवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल की पहचान फतेहपुर निवासी रूस्तम अली के 40 वर्षीय पुत्र रईस अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रईस अंसारी अपनी बाइक से ससुराल टिकिया टोल जा रहे थे तभी फतेहपुर के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- बोरियो: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ब...