स्कार्पियो नही मिलो तो बारात में चले लाठी डंडे!
बिजनौर, जून 5 -- मंडावली के ग्राम सबलपुर मंडैयो में दहेज में स्कार्पियों गाड़ी नहीं मिलने पर लड़का और लड़की पक्ष के बींच विवाद हो गया और दोनो पक्षों में लाठी- डंडे चले। मारपीट में लड़के के भाई घायल हो गये। शुक्रवार को थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम सबलगढ़ मंडईयो निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात कोतवाली निकट ग्राम हीमपुर से आई थी। बरात के आने के बाद दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया कि लड़के पक्ष के लोग स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे जबकि वैगन आर देनी तय थी। बाद में वैगनआर कार पर दोनों पक्षो की सुलह भी हो गई और विवाह की रस्में शुरु हो गई। आरोप है कि लड़की को कपड़े देने की रस्म अदा करते समय कुछ बाराती लड़की के कक्ष में आ गए जिसका लड़की पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.