अलीगढ़, अगस्त 17 -- अकराबाद, संवाददाता। नेशनल हाईवे-34 पर सिसरोई नगला ढक के पास शनिवार रात गलत दिशा से आ रही स्कार्पियो सिकंदराराव से अलीगढ़ की ओर जा रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें एक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया। बताया गया कि कासगंज जनपद के नमैनी गांव निवासी इकरार, उर्वेश यादव, मनोज कुमार, अमित चौहान, विपिन कुमार और पुष्पेंद्र अपने बीमार दोस्त से मिलने अलीगढ़ अस्पताल गए थे। लौटते समय स्कार्पियो गलत दिशा में आ गई और सिसरोई नगला ढक के पास सिकंदराराव से अलीगढ़ की ओर जा रही डीसीएम से टकरा गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इकरार और उर्वेश को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया। वहीं व...