औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- रफीगंज थानाक्षेत्र के रफीगंज-गया पथ पर गोरडीहा के पास स्कार्पियो और ट्रक के बीच टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरारू के महूली से एक बारात औरंगाबाद के धनवा गांव स्कार्पियो से जा रही थी। गुरुवार रात करीब १० बजे गोरडीहा-चकलदह गांव के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो चालक गुरारू के गेद बिगहा निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महूली के 57 वर्षीय जाहिद हुसैन, 60 वर्षीय मो. मिनहाज, 60 वर्षीय मो. फरीद, रफीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के 65 वर्षीय मो. रबानी, भैसासुर के 60 वर्षीय सामदानी और 57 वर्षीय मो. जमील घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर...