लखीसराय, मई 11 -- लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड में सोमवार को ओवरटेक के दौरान हुए विवाद में स्कार्पियो चालक के द्वारा बाइक सवार को पीटने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर लाल पहाड़ी वार्ड संख्या 33 निवासी वीरो पासवान के 32 वर्षीय पुत्र घनश्याम पासवान के रूप में हुई। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने के बाद घटना स्थल से आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...