कौशाम्बी, मार्च 24 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की अर्चना देवी पत्नी पंकज निर्मल ने बताया कि 16 मार्च को वह बाइक से अपने ससुर हीरालाल के साथ कहीं जा रही थी। देवीगंज बाजार में विपरीत दिशा से आए स्कार्पियो सवार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार पीड़िता के साथ उसके ससुर को भी चोटें आई थीं। इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...