स्कार्पियो के धक्के से महिला घायल
सीवान, जून 24 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय के बड़हरिया-जामो रोड स्थित बीआरसी के समीप मंगलवार की सुबह स्कार्पियो और टेम्पो की टक्कर में एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा के लक्ष्मण मांझी की 40 वर्षीय पत्नी विदावती देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीआरसी के समीप सड़क किनारे खड़े टेम्पो से स्कॉर्पियो टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में महिला का पैर टूट गया। घायल महिला को इलाज के लिए स्कार्पियो चालक द्वारा सीवान एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में एक अन्य महिला को भी हल्की चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हुई। हादसे में टेम्पो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.