दुमका, मार्च 6 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 कोठिया-सहारा मुख्य मार्ग पर मोडियार गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की शाम में हुई थी। युवक के शव की पहचान जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़गड़िया गांव निवासी सुभाष पुजहर (30) के रूप में हुई है। वर्तमान में युवक अपना ससुराल चोराजोर गांव में रहता था। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि उक्त युवक दवाई लेने कोठिया गया था। वहां से लौटने के दौरान मोडियार गांव के पास तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरैयाहाट थाना की पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृ...