आरा, दिसम्बर 12 -- आरा। जिले से आरा-अरवल रोड पर पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार चाचा-भतीजा को ठोकर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में भगवानपुर गांव निवासी स्व. राम नरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह और सरोज सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर दोनों चाचा भतीजा साइकिल से भगवानपुर बाजार गये थे। वहां दोनों साइकिल पर खाद लाद रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो उन्होंने ठोकर मार दी। इससे दोनों जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.