स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
बस्ती, अगस्त 9 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो के टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सोनहा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भेजा। जहां से दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के फुटही बाजार गांव निवासी अब्दुल हन्नान (40) पुत्र सनाउल्लाह रविवार को अपनी बाइक पर गांव के ही संजय गुप्ता (18) पुत्र शिवकुमार गुप्ता को लेकर बस्ती किसी काम से गए थे। रविवार शाम को वापस घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक मंडफ गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.