स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी गांव के पास रविवार की रात करीब 12 बजे स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों युवक संजरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज को सामान पहुंचाने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्कर्पियो चालक मौके पर अपी वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के खनकाह गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश यादव के रिश्तेदार की एक महिला संजरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। रविवार की रात करीब 12 बजे मिथिलेश अपने मित्र 25 वर्षीय सचिन निवासी हसनपुर गहूखोर निवासी के साथ बाइक से अस्पताल सामान पहुंचाने जा रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.