हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। साढ़ू की बेटी की वरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की कुरारा कस्बे के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही कार की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। एक अन्य हादसे में बिजली के पोल लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें गोंडा जनपद के एक मजदूर की मौत हो गई। मौदहा कस्बे के कांशीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बच्चू सोनकर अपने साथी 35 वर्षीय कल्लू सविता के साथ जनपद जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के बागी गांव अपने साढ़ू की बेटी के वरीक्षा कार्यक्रम में गया था। शाम को कार्यक्रम निपटने के बाद बाइक से वापस मौदहा जा रहा था। तभी उसे कुरारा कस्बे के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो...