स्कार्पियो की टक्कर से घायल महिला ने तोड़ा दम
आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश बाजार में शनिवार को स्कार्पियो की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी 51 वर्षीय सिंगारी देवी पत्नी रामसेवक शनिवार को अपने बेटे कुंदन के साथ बाइक से फुलेश बाजार गई थी। दोपहर में दोनों बाइक खड़ी कर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दीदारगंज की ओर से आ रही स्कार्पियो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे सिंगारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जौनपुर जनपद के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.